
पचोर में फिर हुई मानवता को शर्मशार करने वाली घटना
बच्ची को जिला चिकित्सालय रेफर किया
पुलिस जुटी जांच में, पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी घटना
नवभारत न्यूज
ब्यावरा 03 मार्च, जिले के पचोर में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को पचोर में कचरे के ढेर में एक नवजात बालिका मिली. बालिका की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार पचोर मे अमला रोड के यहां कचरे के ढेर में नवजात बालिका मिली थी. बालिका को किसी ने अपना कुकर्म छुपाने के उद्देश्य से इस तरह कचरे के ढेर पर फैका गया लगता है.
