इंडिगो ने लॉजिस्टिक्स सेवाओं के लिए एसीएल एयरशॉप से किया करार

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने यूनिट लोड डिवाइस (यूएलडी) प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के लिए अमेरिकी कंपनी एसीएल एयरशॉप के साथ करार किया है।

एयरलाइंस ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह करार कार्गो और यात्री दोनों तरह के परिचालनों के लिए किया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप में एसीएल एयरशॉप का यह करार है।

यूएलडी प्रबंधन में कार्गो और यात्रियों के बैगेज की हैंडलिंग शामिल है।

इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (कार्गो) मार्क सच ने कहा कि यूएलडी की हमारी जरूरत बढ़ने के मद्देनजर एसीएल एयरशॉप के साथ साझेदारी कर हमें खुशी है। उन्होंने एयरलाइंस की जरूरत को ध्यान में रखते हुये सिर्फ दो महीने में पूरी तरह परिचालन शुरू कर दिया।

एसीएल एयरशॉप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नहार्ड किंडलबैचर ने इंडिगो के साथ रणनीतिक साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह वैश्विक यूएलडी प्रबंधन सेवा में अगुवा के रूप में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करता है।

इंडिगो ने बताया कि इस समझौते के तहत यूएलडी की रखरखाव और मरम्मत सेवा शामिल है। यह विमान सेवा कंपनी को एसीएल एयरशॉप के नेटवर्क तक पहुँच प्रदान करेगा और इंडिगो के यूएलडी फ्लीट में अगली पीढ़ी की ट्रैकिंग प्रौद्योगिकी लेकर आयेगा।

 

 

Next Post

भारत ने इंग्लैंड काे हराकर बनाये कई रिकार्ड

Mon Aug 4 , 2025
लंदन 04 अगस्त (वार्ता) भारत ने सोमवार को पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड को छह रनों से हराकर कई रिकार्ड बनाये। ओवल में यह छह रनों की टेस्ट में भारत की सबसे छोटी जीत है। इससे पहले भारत ने 2004 में मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों का बचाव […]

You May Like