बदहाल सफाई व्यवस्था; दाता कॉलोनी में बोरे भर-भर कचरा फेंकने से गंदगी का ढ़ेर 

भोपाल। स्वच्छता को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. निगम द्वारा लगातार नागरिकों से कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने की अपील की जाती है. इसके बावजूद भी शहर के वार्ड क्रमांक 6 के दाता कॉलोनी में मस्जिद के पास जगह-जगह भारी गंदगी फैली है. सड़कों के किनारे बोरे में भर-भर कर लोग कचरा फेंक कर जा रहे हैं. जिससे कि क्षेत्र में आवागमन करने वालों का सड़क पर कचरे के चलते फैली बदबू का सामना भी हर रोज करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का इस पर कहना है कि सरकार और प्रशासन लोगों के हित के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. लोगों में जागरूकता की कमी से वार्ड में कचरे का ढेर देखने को मिल जाता है. निगम की कचरे की गाड़ियां सभी क्षेत्रों में जा रही हैं और लोगों के घरों का कचरा भी निगमकर्मी उठा रहे हैं. इसके बावजूद भी लोग यहां खुले में पॉलीथीन में कचरा भर कर फेंक रहे हैं.

Next Post

BU को MI वर्ल्ड रैंकिंग्स 2025 में मिली वैश्विक पहचान

Sun May 18 , 2025
भोपाल। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को एमईआई वर्ल्ड रैंकिंग्स 2025 में स्थान प्राप्त हुआ है. यह विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह रैंकिंग विश्वविद्यालय को विश्वभर के उच्च स्तरीय निजी और सरकारी संस्थानों के बीच स्थापित करती है. एमईआई वर्ल्ड रैंकिंग्स विश्व स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध की प्रभावशीलता, नवाचार, […]

You May Like