
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के निर्वाचन सत्र 2026-28 के लिए गुरुवार को दावा-आपत्ति और स्कूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए 91 पात्र प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जीएस ठाकुर ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी।
कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवारों को नियमानुसार सीरियल नंबर भी आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमापूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश यादव, संजय सोनी, सुभाष शुक्ला, जय सचदेवा व सचिन अग्रवाल उपस्थित रहे। चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण पर अधिवक्ताओं की नजरें टिकी हैं।
