सिंगरौली: विंध्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में कार्यरत व्याख्याता प्रमोद दुबे के म.प्र. शासन के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोनगढ़, जिला सीधी में माध्यमिक शिक्षक विज्ञान पद पर चयन होने पर विद्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके शैक्षणिक योगदान और समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
समारोह में संकुल प्राचार्य डीपी प्रजापति, प्रभारी प्राचार्य ललित द्विवेदी, महेंद्र गुप्ता, श्याम जायसवाल, विनोद कुमार पांडेय, विद्यालय के प्राचार्य आरडी जायसवाल, डॉ. राघवेंद्र जायसवाल अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय के प्रबंधक रमापति जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रमोद दुबे ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित कार्य से विद्यालय में एक अलग पहचान बनाई है।
