श्यामला हिल्स में राह चलते युवक से बाइक की किस्त के नाम पर वसूली, 2 हजार लूटे

भोपाल। श्यामला हिल्स इलाके में राह चलते एक युवक के साथ बाइक की किस्त के नाम पर जबरन वसूली और उसे धमकाने का मामला सामने आया है. शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक उजैफ खान (19) कुम्हारपुरा निवासी है. उजैफ ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले दोपहर के समय वह अपनी बाइक से शाहजहांनाबाद से भदभदा जा रहा था. उजैफ जब पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पहुंचा था. तभी बिना नंबर की एक दूसरी बाइक से आए दो अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक के आगे बाइक आकर रास्ता रोक लिया. उजैफ का आरोप है कि युवकों ने उससे उसकी बाइक की किस्त बकाया होने और उससे 10 हजार रुपये मांगे. उजैफ ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी छीनने का प्रयास किया और उजैफ के पास रखे नकद दो हजार रुपये ले लिए. आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर उजैफ को देते हुए 12 हजार रुपये जल्द ही देने को कहा. पीड़ित ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी. आरोपियों के मोबाइल पर परिजनों ने काल किया तो उन्हें फोन पर धमकाया गया. पीडित ने थाने पुहंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.

Next Post

साइबर ठगी: मिसरोद और शाहपुरा में दो बैंक खातों से उड़ाए 2.36 लाख रुपए, मामला दर्ज

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। मिसरोद और शाहपुरा इलाके में साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं. जालसाजों ने दो लाख से अधिक रुपए बैंक खातों से उड़ा दिए. पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मिसरोद निवासी नरेंद्र अग्रवाल (56) मंडीदीप स्थित एक कंपनी में […]

You May Like