आपराधिक प्रकरणों में फरार आधा दर्जन पर ईनाम घोषित

जबलपुर:शहर एवं ग्रामीण अंचल के चार थानों में दर्ज आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया हैं। रांझी थाने में दर्ज प्रकरण में फरार गीता तिवारी पति दिनेश तिवारी उर्फ टीपू 38 वर्ष निवासी मानेगांव बुद्धु काछी का बाड़ा सिद्धनगर शनि मंदिर के पीस रांझी, वंदना फ्रांसिस पति सुनील फ्रांसिस 44 वर्ष निवासी सर्रापीपर मानेगांव थाना रांझी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

जबकि अधारताल थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट प्रकरण में फरार संदेश पटैल, निवासी बम्हनौद, पवन वंशकार निवासी पनागर और अधारताल थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट में फरार विशाल डुमार निवासी भड़पुरा एवं पनागर थाने में दर्ज एक आपराधिक प्रकरण में फरार भानूचंद पटेल निवासी नरसिंहपुर पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार
जबलपुर। बरेला पुलिस ने फरार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि बरेला थाने दर्ज मारपीट के प्रकरण में आशिक भूमिया निवासी ग्राम कोसमघाट थाना बरेला का फरार था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। आशिक भूमिया पिता जगदीश भूमिया 27 वर्ष निवासी ग्राम कोसमघाट को चाकू से साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

एग्रीमेंट के गायब हुए ब्लेंक चेक से 50 लाख की ठगी का प्रयास

Wed Jun 11 , 2025
जबलपुर:सिहोरा की वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ब्रांच से एक ब्लेंक चेक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। जिसके जरिए 50 लाख रूपए निकालने की कोशिश की गई। मामले की शिकायत एक माह पूर्व हुई थी लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।जानकारी के मुताबिक सिहोरा के गौरहा में […]

You May Like