30% ब्याज का खूनी खेल: छिंदवाड़ा में चर्चित दंपति की प्रताड़ना से परेशान युवक ने पिया जहर

छिंदवाड़ा /अमरवाड़ा। बहुचर्चित दंपति और उनके गुर्गे की प्रताडऩा और ब्याजखोरी से परेशान एक युवक द्वारा जहर पीकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और सामाजिक लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के जरिए की गई शिकायत में बताया गया कि अमरवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी राहुल लालू पिता सुरेश चौरसिया ने अपने व्यापार के सिलसिले में सूदखोर से राशि ली थी। आरोप है कि उधार पर 30 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा था तथा युवक को लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। इसी प्रताडऩा से परेशान होकर युवक ने जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन एवं सामाजिक संगठनों ने अमरवाड़ा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने तथा पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।

लंबे समय से पनप रहा है ब्याज खोरी का बिजनेस

अमरवाड़ा नगर में बहुत चर्चित दंपति और उनके गुर्गे के द्वारा नगर में लंबे समय से ब्याज खोरी का बिजनेस चल रहे हैं जिसमें नगर के अनेकों युवा के साथ कई जरूरतमंद लोग भी फंस चुके हैं और निरंतर हरिजन एक्ट की धारा का प्रकरण बनवाने के नाम पर ब्याज वसूल किया जाता है और निरंतर प्रताडि़त किया जाता है यहां ब्याज की भी अलग-अलग कैटेगरी है जिसके द्वारा राशि दे दी जाती है और लगभग 10 परसेंट 20 परसेंट 30 परसेंट तक का ब्याज यहां वसूल किया जाता है और उसके बाद निश्चित तिथि तक अगर राशि नहीं लौताई जाती है तो प्रतिदिन ?1000 के हिसाब से अतिरिक्त चार्ज जोड़ा जाता है

नगर वासियों की मांग सूदखोरों पर की जाए सख्त कार्रवाई

अमरवाड़ा नगर वासियों के द्वारा मांग की गई है कि ऐसे सभी सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इनके चंगुल में दोबारा कोई और ना फस पाए।

Next Post

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत 

Sat Feb 28 , 2026
तेन्दूखेड़ा/दमोह। शनिवार की देर-रात तेन्दूखेड़ा पाटन मार्ग पर स्थित बगदरी की घटिया पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से तेन्दूखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. मामला पाटन थाना क्षेत्र का है मृतक की पहचान तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 3 के रुप में […]

You May Like

मनोरंजन