बोते समय 10 गुना अधिक दाम पर खरीदी गई लहसुन वर्तमान में भाव कम

नवभारत

बागली। वर्तमान में लहसुन फसल निकलना शुरू हो गई है। अधिकतर किसानों के यहां बेहतर हुआ है। लेकिन मंडी में भाव कम होने की वजह से किसान सिर्फ लहसुन की पूर्ति देशभर में कर रहा है।किंतु आर्थिक रूप से खुद को ठगा महसूस कर रहा है। विगत वर्ष लहसुन कीमत के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए₹50000 क्विंटल से ₹60000 क्विंटल तक की रिकॉर्ड कीमत को छुआ था। किसान स्वयं स्वीकार करते हैं कि जब उन्होंने बीज लगाया तब लहसुन की कीमत ₹40000 से अधिक रही और वर्तमान में₹4000 क्विंटल तक बिक रही है। औसत रूप से लहसुन का उत्पादन लागत का10 गुना होता है। इस फसल में खाद और दवाई सहित मजदूरी का खर्च प्रथक से जोड़ दिया जाए तो वर्तमान में किसानों को उचित फायदा नहीं मिल पाया लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इसकी आपूर्ति जरूर पूरी की है बागली क्षेत्र के आसपास इस बार 100 हेक्टेयर भूमि में लहसुन का रकबा रहा किसानों को विश्वास है कि आने वाले समय में फिर से लहसुन की कीमत बढ़ेगी।

Next Post

सडक़ पर शव रख परिजनों ने किया चक्काजाम

Sun Mar 16 , 2025
सीधी। जमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या होने से नाराज परिजनों ने अस्पताल तिराहे पर पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौराम समूचा अस्पताल क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। परिजनों की मांग थी जब तक आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर नहीं होती […]

You May Like