जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रभार

झाबुआ, जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक आज स्थानीय निजी गार्डन में आयोजित हुई सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने जिला कांग्रेस की पृष्ठभूमि की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत की

बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू समस्त जिला कांग्रेस के पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को कांग्रेस नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर कार्य करना है मैदान में उतरना है पद लेकर घर में नहीं बैठे रहना है राहुल गांधी जनहित के मुद्दों को लेकर सडक़ पर उतरे हैं करोड़ों का कारवां उनके साथ है आगामी विधानसभा लोकसभा त्रिस्तरीय पंचायत नगरीय निकाय चुनाव एक जुटता के साथ लड़ा जाएगा वही शीघ्र ही आदिवासी युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जा रही है

आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस पदाधिकारी को जो उन्हें प्रभार जवाबदारियां दी गई हैं अपने-अपने क्षेत्र में लाम बंद होकर पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाएं

बैठक को विधायक वीर सिंह भूरिया पूर्व विधायक बाल सिंह मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया कांग्रेस नेता हेमचंद डामोर अंग्रेजी संबोधित किया

इस अवसर पर जिला कांग्रेस पदाधिकारी ठाकुर हनुमंत्त सिंह प्रवक्ता साबिर फिटवेल मन्नालाल हामड़ देवेंद्र प्रसाद बंटू अग्निहोत्री बबलू कटारा हर्ष जैन हेमंत ठाकुर नंदलाल मेड सुरेश समीर रूपसिंह डामोर बंसी बारिया सलिल पठान ठाकुर निर्भय सिंह काना गुंडियां कादर खान विनोद पाटीदार जितेंद्र सिंह राठौड़ नटवर सिंह डोडियार नरवेश अमलियार देवल सिंह परमार रमेश मेडा जहीर सैयद कीलू भूरिया मुकेश मुनिया गोरी कटारा शीला भूरिया जितेंद्र शाह राजेश डामोर सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को सुबह से बांध सकेंगी बहनें राखी

Thu Aug 27 , 2026
नीमच/मंदसौर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का उदय 28 अगस्त को होने के कारण इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं […]

You May Like