सीहोर। राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा वरिष्ठ शिक्षाविद् दीप सिंह राठौर को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक सेवाओं के लिए सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया.समाज के महामंत्री डॉ. पूरन सिंह राठौर ने बताया कि दीप सिंह राठौर का प्राचार्य और व्याख्याता के रूप में कार्यकाल न केवल सराहनीय रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों के लिए अनुकरणीय भी है. समारोह में अध्यक्ष रामचंद्र राठौर, प्रमोद राठौर, ओमप्रकाश, राजकुमार, देवेंद्र, दीपेश व प्रेमनारायण राठौर, संजय राठौर, अजय राठौर, मुकेश मुनीम, सुनील राठौर, अशोक राठौर, सविता राठौर, भानू राठौर, प्रदीप राठौर, डॉ. दिलीप राठौर और रितेश राठौर मौजूद थे.
सेवा निवृत्त शिक्षाविद् राठौर का समाज ने किया सम्मान
