रुपयों के लेनदेन के विवाद में की थी हत्या
एरोड्रम पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. एरोड्रम पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण आपसी रंजिश में आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया था.एरोड्रम पुलिस ने बताया 5 मार्च कालानी नगर में सचिन चोपड़ा की हत्या कर दी गई थी. आरोपी की तलाश के लिए पुलिय आयुक्त संतोष सिंह एवं अति. पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शहर अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-1 विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर आलोक शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1 व विवेक चौहान सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज द्वारा थाना प्रभारी एरोड्रम तरुण सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई.
पुलिस टीमों ने संदिग्धों से पुछताछ की. साथ ही तकनीकी सर्विलांस तथा सीसीटीव्ही फुटैज आदि के विश्लेषण करना प्रारंभ किया गया. करीब 90-100 कैमरों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए. 48 घंटे के अंदर ही घटना को अंजाम देने बाले अज्ञात आरोपी रोहित रायकवार (35) निवासी देवगुराडिया को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने पुछताछ में बताया कि मैंने सचिन चोपडा को सोने में निवेश कर लाखों रूपये का मुनाफा कमाने के लिए पहचान वालो से उधार लेकर लाखों रूपये दिये थे.
सचिन ने मुझे निश्चित समयवाधि में रूपये नहीं लौटाये. मैंने जिन लोगों से रूपये लिये थे वे बार-बार मुझसे रूपये मांग रहे थे. इस कारण मैंने सचिन से बोला कि मैंने रूपये लौटा दे. लेकिन उसने रूपये नहीं लौटाये. 4 मार्च को कालानी नगर में उसके मकान पर रात में गया. उससे रूपये लौटाने के लिये बोला लेकिन उसने रूपये नहीं लौटाये तो मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने मोका पाकर मृतक सचिन पिता स्व. शांतिलाल चोपडाकी गला घोटकर हत्या कर दी ओर वहा से फरार हो गया.
इनकी रही भूमिका
आरोपियों को पकड़ने में तरुण सिंह भाटी थाना प्रभारी थाना एरोड्रम इंदौर, उनि मनीष महौर, उनि नरेन्द्र रघुवंशी, प्रआर विलियम सिंह, प्रआर पवन पाण्डेय, प्रआर माखन, आर संजय आर राजू रावत, आर विशाल दभाडे, आर, गजेन्द्र धाकड, प्रआर दीपू यादव थाना सदर बाजार, प्रआर अमित तिवारी थाना सदर बाजार, आर मोन्टी धाकड थाना मल्हारगंज, तथा डीसीपी कार्यालय जोन-01 की सायबर टीम आर, अमित खत्री, आर हेमंत, आर गोवर्धन एवं आर प्रशान्त की सराहनीय भूमिका रही
