भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कैलाश चंद्र पंत एवं मोहन नागर का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों विभूतियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कैलाश चंद्र पंत और मोहन नागर ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों पद्मश्री सम्मानितों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रतिभा, साधना और समर्पण का सदैव सम्मान करती रहेगी।
