धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली,09 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई।

 

आज तड़के बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स )में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स जाकर श्री धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 

श्री मोदी ने कहा,“एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

 

श्री धनखड़(73) को तड़के करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। श्री धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।

Next Post

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य

Sun Mar 9 , 2025
दुबई 09 मार्च (वार्ता) डैरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले […]

You May Like

मनोरंजन