
जबलपुर। बेटियों की सुरक्षा को लेकर ठोस योजना बनाई जाए। उनकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। सभी विभागों, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन सख्ती से किया जाए और यहां शिकायत पेटी आवश्यक रूप से लगे। अवैध गतिविधियों का संचालित करने वाले होटलों पर भी छापेमारी की जाएं। इन मांगों को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि षड्यंत्रपूर्वक बेटियों को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है महिला शक्ति महासंघ की प्रांत अध्यक्ष राधा तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक पत्र अति पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। साथ ही बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन स्तर पर ठोस व्यवस्था बनाने की मांग उठाई।
