
उज्जैन। रात 1.30 बजे के लगभग नगर निगम के पास लोडिंग वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई चालक वाहन रिवर्स लेकर भाग निकला। अशोक नगर में रहने वाला अतुल पिता राजेंद्र अमृत फुले 25 साल ट्रेवल्स एजेंसी का काम करता था। रात में दोस्त से मिलने गया था जहां के एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। नगर निगम के पास पीछे से आई लोडिंग गाड़ी ने उसे टक्कर मारी और कुछ दूर तक घसीटते हुए लेकर गई।
अतुल गाड़ी के नीचे एक्टिवा सहित दब गया था। लोडिंग चालक ने रिवर्स लिया और मौके से भाग निकला। अतुल की मौत हो चुकी थी सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। एक्टिवा को कुचलने वाले वाहन का नंबर सामने आया है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
