डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा ने संभाला नगर पालिका प्रशासक का पदभार, विकास कार्यों का लिया जायजा

टीकमगढ़: नगर पालिका में डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा ने प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अब्दुल गफ्फार को अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद यह नियुक्ति की गई है।पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासक ने सीएमओ और विभागीय कर्मचारियों के साथ औपचारिक बैठक कर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रशासक अंजली शर्मा ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में जारी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इस दौरान नगर पालिका के उपयंत्री और प्रमुख कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यालयीन बैठक के बाद डिप्टी कलेक्टर ने डोंगा क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने पीएम आबास योजना के तहत बन रहे मकानों की प्रगति का जायजा लिया। नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव ने गुरुवार को आधिकारिक पत्र जारी कर डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के अनुपालन में उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन शुरू कर दिया है।

Next Post

​बेटे के लव मैरिज की पिता को मिली तालिबानी सजा, बंधक बनाकर पीटा और पिलाई पेशाब

Sat Apr 25 , 2026
रायसेन: यहां मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट कर कथित रूप से जबरन पेशाब पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम अगरिया मारखो निवासी बिहारी बंजारे के बेटे द्वारा विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र […]

You May Like