कुएं में डूबने से मासूम की मौत

सतना: जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत बांधी गाव में स्थित कुएं में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना उंचेहरा अंतर्गत बाँधी गाव में दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास संजय चौधरी पिता राजेश चौधरी उम्र 6 वर्ष आंगन में खेलते हुए शासकीय कुआ में जा गिरा। यह देख वही पर खड़े ग्रामीण तत्काल कुएं में छलांग लगा कर बचाने का प्रवास किया लेकिन कुआ गहरा होने की वजह से काटा डाल बाहर निकाला गया।

जिसे गाव के उपसरपंच शिवराज सिंह शिब्बू व उनके चाचा पूर्व सरपंच अमर सिंह के द्वारा अपने वाहन में लाद इलाज वास्ते उंचेहरा अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने नब्ज देखते ही मृत घोषित किया। मामले की सूचना उंचेहरा थाने में दी गई। ख़बर लगते ही पुलिस उंचेहरा अस्पताल पहुंच गई । मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

Next Post

टायरों में भरे पानी में मिले डेंगू के लार्वा

Thu Aug 7 , 2025
सतना: निरीक्षण कर रही मलेरिया की टीम जब एक दुकान में पहुंची तो वहां पर दर्जनों टायर में पानी भरा मिला। जांच करने पर टायर में भरे पानी में काफी मात्रा में डेंगू के लार्वा पाए गए। जिसे देखते हुए दुकानदारों की समझाइश दी गई। मलेरिया टीम द्वारा शकील टायर हाउस […]

You May Like