वन विहार में वन्यप्राणी सप्ताह: मानव-वन्य जीव सहअस्तित्व थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता

भोपाल: राजधानी स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम मानव-वन्य जीव सह अस्तित्व रखी गई है। इसी कड़ी में आज उद्यान परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से संदेश दिया कि वन्य जीव और मानव दोनों प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और इनके बीच संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। वन विहार प्रबंधन ने बताया कि सप्ताह भर के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, वाइल्डलाइफ फिल्म शो और परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को वन्य जीव संरक्षण के महत्व से जोड़ना और मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व के भाव को प्रोत्साहित करना है।

Next Post

भिंड में कई जगह आसमानी बिजली गिरी, भाई बहन घायल, किसान की मौत

Wed Oct 1 , 2025
भिंड: जिले के अहरौली घाट गांव में तेज बारिश के बीच अचानक गिरी आसमानी बिजली से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चांदनी कुशवाहा अपने 11 वर्षीय भाई अल्पेश के साथ भैंसों को चराने खेतों में गई थी। अचानक तेज बारिश और गरज के साथ बिजली […]

You May Like

मनोरंजन