आज शाम दिखेगा बेहद खास कोल्ड सुपरमून,कल सबेरे होगा पृथ्वी के सबसे नजदीक

भोपाल:आज की शाम का चंद्रमा बेहद खास होने वाला है। आज का कोल्डमून सुपरमून के रूप में दिखाई देगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी के पास पहुंचने के कारण यह पूर्णिमा का चंद्रमा सामान्य दिनों की तुलना में बड़ा और अधिक चमकीला नजर आएगा। गुरुवार को चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3 लाख 57 हजार 218 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। इसे कोल्ड मून के नाम से भी जाना जाता है।

सारिका ने बताया कि उदित होते समय ‘मून इल्यूजन’ के कारण चंद्रमा सामान्य से अधिक बड़ा दिखाई देगा। आज रात पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 44 मिनट पर पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु ‘पेरिजी’ पर पहुंच जाएगा। इसके अवलोकन के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। शहर की रोशनी से दूर स्थानों से देखने पर इसकी चमक और अधिक प्रभावी दिखाई देगी।

उन्होंने बताया कि सुपरमून तब बनता है जब पूर्णिमा के समय चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए अपने सबसे निकट बिंदु पर पहुंचता है। इस स्थिति में वह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में बड़ा और अधिक चमकीला दिखता है। सुपरमून की चांदनी को विशेष रूप से महसूस करने के लिए खुले और कम प्रकाश वाले स्थान उपयुक्त होते हैं।
सारिका ने कहा कि यह इस वर्ष की अंतिम पूर्णिमा का सुपरमून है, इसलिए इसे देखने का अवसर विशेष रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आज शाम व रात आकाश में इस अद्भुत खगोलीय दृश्य का आनंद अवश्य लें।

Next Post

सोने के दाम में जबरदस्त उछाल: 24 कैरेट गोल्ड ₹1.30 लाख/10 ग्राम के पार; चांदी भी ₹1.91 लाख/किलो हुई

Thu Dec 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 दिसंबर, 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। 4 दिसंबर की सुबह गोल्ड रेट में उछाल दर्ज किया गया। मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये की कमजोरी से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।