यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले एक दिवसीय हड़ताल

सतना:अपनी लंबित मांगों को लेकर आज ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ के बैनर तले सतना में बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। शहर के बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मार्च 2025 में इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ हुए समझौते के तहत 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की सिफारिश की गई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने इसे धरातल पर नहीं उतारा है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस बदलाव की मांग कर रहे हैं। लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को बैंक खुलने थे, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। प्रदर्शनकारियों ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि सरकार को अपनी बात सुनाने के लिए उनके पास यही अंतिम रास्ता बचा था।
उग्र होगा आंदोलन
5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की तत्काल प्रभाव से मांग करते हुए हड़ताल का नेतृत्व एआईबीए, एआईबीओसी, एनडीबीई सहित विभिन्न यूनियनों के साझा मंच ने किया। बैंक कर्मियों ने स्पष्ट किया कि 5 दिन काम होने पर वे प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Next Post

प्रीमियर से पहले ही द 50 में बड़ा ट्विस्ट, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट, बने 10 कैप्टन, गेस्ट बनकर पहुंचे ये सिंगर

Wed Jan 28 , 2026
रियलिटी शो द 50 के प्रीमियर से पहले बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। शूटिंग के दौरान एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुका है। शो में 10 कैप्टन चुने गए हैं। ग्रैंड प्रीमियर 1 फरवरी को होगा।  रिएलिटी शो ‘द 50’ अपने प्रीमियर से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। शो […]

You May Like