नेपाल के बाद चीन में कुदरत का कहर, शिजांग में लैंडस्लाइड में 16 की मौत, 546 हुए लापता, मचा हड़कंप

शिजांग, चीन के शिजांग क्षेत्र में सीमा के पास स्थित बंदरगाह पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ। अब तक 16 लोगों की मौत और 546 लोगों के लापता होने की खबर है।

चीन के शिजांग क्षेत्र में सीमा के पास स्थित एक बंदरगाह पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 546 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे अचानक शिजांग के पास एक बंदरगाह पर भूस्खलन की घटना हुई। इसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 546 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 49 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। चीनी अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

261 विदेशी नागरिकों से संपर्क टूटा
अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन के बाद 23 देशों के कुल 261 विदेशी नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें सबसे अधिक 104 नागरिक नेपाल के हैं। इसके अलावा 49 भारतीय, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6 नागरिकों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 4, जबकि मलेशिया, जर्मनी और रूस के 3-3 नागरिक भी लापता हैं। आयरलैंड और एस्टोनिया के 2-2 नागरिकों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देशों के नागरिक भी लापता लोगों की सूची में शामिल हैं।

भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव तेज
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि रसुवा के जिला प्रशासन कार्यालय को जानकारी मिली है कि भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव तेज होने की आवाज सुनी गई है। इसलिए, हम रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग तक नदी के आस-पास के इलाकों में सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम आगे की अपडेट देंगे।

नेपाल अचानक आई बढ़ा ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 675 तक पहुंच गई है। जबकि 2,400 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहें हैं। नेपाल में स्थिति इतनी गंभीर है कि मुर्दाघरों में शव रखने के लिए सुरक्षित जगहों की कमी हो गई है।

Next Post

खाखन पुल पर पानी, NH-39 पर यातायात बंद

Sun Aug 30 , 2026
सिंगरौली/देवसर: सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर खाखन पुल के ऊपर पानी बहने से रविवार को आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। अतिवृष्टि के कारण पुल पर जलस्तर बढ़ने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और […]

You May Like