जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट से श्वानों को अवैध रूप से हटाया गया। जिसको लेकर मामले की शिकायत थाने में की गई है साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए।जानकारी के अनुसार नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट में स्ट्रीट डॉग्स को अवैध रूप से हटाया गया। पीपल पीस फाउंडेशन द्वारा बताया गया कि बीते 27 मई 2026 को आवासीय परिसर से बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के कुछ स्ट्रीट डॉग्स और उनके छोटे बच्चों को जबरन उठाकर किसी अन्य स्थान पर छोड़ दिया गया।
संस्था का कहना है कि यह कृत्य सीधे तौर पर पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है और सर्वोच्च न्यायालय0 व एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि लगातार बनाए गए दबाव के बाद 4 श्वानोंं को तो जैसे-तैसे वापस ले आया गया है, लेकिन 2 मासूम बच्चे भी लापता हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। पीपल पीस फाउंडेशन ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं।
