छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया

इंदौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन में मंगलवार को ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुधीर कुमार छारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी आशा सेजकर, निरीक्षक शहनाज बानो, उपनिरीक्षक आशीष शर्मा सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे. अधिकारियों ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया.

इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. नेहा गुप्ता एवं प्रो. सादिक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला हैं. वहीं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी ने दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में छात्राओं ने स्लोगन प्रस्तुत कर भी नशामुक्ति का संदेश दिया.

निबंध प्रतियोगिता में कु. शिखा लोधी ने प्रथम, कु. दुर्गा शर्मा ने द्वितीय तथा कु. अनन्या भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को डीएसपी आशा सेजकर, निरीक्षक शहनाज बानो एवं उपनिरीक्षक आशीष शर्मा ने मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए. कार्यक्रम के अंत में संयोजक प्रो. सुधीर कुमार छारी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए छात्राओं से अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया.

Next Post

छात्र आंदोलन ; संवाद ही समाधान का एकमात्र मार्ग

Wed Jul 22 , 2026
दिल्ली की सडक़ें एक बार फिर देश की युवा ऊर्जा, आक्रोश और उम्मीदों की गवाह बनी हैं. जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन और संसद परिसर के बाहर हुए प्रदर्शन ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूरे देश के सामने खड़ा कर दिया है कि क्या हमारे युवाओं को अपने भविष्य […]

You May Like