जबलपुर: जनगणना कार्य के सफल एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर परिषद कटंगी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती स्नेहा मिश्रा को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।
श्रीमती स्नेहा मिश्रा को जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए मिले इस सम्मान पर नगर परिषद कटंगी के अधिकारियों- कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।नगरवासियों ने कहा कि यह सम्मान नगर परिषद कटंगी के लिए भी गौरव का विषय है। सभी ने श्रीमती मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट कार्य की कामना की।
