सिंगरौली : बगदरा अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस नेता अशोक सिंह पैगाम ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की मनमानी के कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विभाग नियमों का हवाला देकर आम लोगों पर सख्ती बरत रहा है, जबकि स्थानीय समस्याओं के समाधान की ओर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।
अशोक सिंह पैगाम का कहना है कि बगदरा अभ्यारण्य से जुड़े कई गांवों के लोग वर्षों से मूलभूत सुविधाओं और आजीविका संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन वन विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय प्रतिबंधात्मक रवैया अपना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से मांग की है कि अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए ।
