भोपाल में SIR सर्वे की डेडलाइन नजदीक, सात विधानसभाओं में कार्य 87% पूरा

भोपाल। जिले की सातों विधान सभाओं में एसआईआर का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इस कार्य के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी तो कार्य कर ही रहे हैं साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है. जो प्रत्येक वार्ड में एसआईआर में कार्यरत कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं. एसआईआर के कार्य का अंतिंम समय भी नजदीक आ रहा है. शुक्रवार सुबह तक पूरे जिले की सभी विधान सभाओं में एसआईआर का कार्य 87 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. जिसमें बैरसिया 84.71, भोपाल उत्तर 91.73, नरेला 82.16, भोपाल दक्षिण पश्चिम 94.63, भोपाल मध्य 86.10, गोविंदपुरा 91.50, हूजूर 93.14 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. सभी विधान सभाओं का एवरेज 97.20 प्रतिशत है.

Next Post

मप्र में डायल-112 का कमाल: 7 दिनों में बचाई 57 जिंदगियां

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में संचालित डायल-112 आपातकालीन सेवा त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है। बीते सात दिनों के दौरान डायल-112 टीमों ने प्रदेशभर में 57 लोगों को समय पर सहायता और राहत प्रदान कर उनकी जान बचाई। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मुरैना […]

You May Like