मप्र में डायल-112 का कमाल: 7 दिनों में बचाई 57 जिंदगियां

भोपाल। मध्यप्रदेश में संचालित डायल-112 आपातकालीन सेवा त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है। बीते सात दिनों के दौरान डायल-112 टीमों ने प्रदेशभर में 57 लोगों को समय पर सहायता और राहत प्रदान कर उनकी जान बचाई। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

मुरैना जिले में ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में घायल एक बुजुर्ग को डायल-112 कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अम्बाह क्षेत्र में रास्ता भटकी सात वर्षीय बच्ची को सुरक्षित तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसी तरह सिवनी, शिवपुरी, खरगोन, सागर, छतरपुर, भोपाल, सतना, जबलपुर, अशोकनगर, श्योपुर, नर्मदापुरम, रीवा, बालाघाट, बड़वानी, उज्जैन, टीकमगढ़, इंदौर और छिंदवाड़ा जिलों से भी त्वरित कार्रवाई के मामले सामने आए।

इन जिलों में डायल-112 टीमों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को सहायता पहुंचाई, जहरीले पदार्थ का सेवन करने वालों को समय पर अस्पताल पहुंचाया तथा लापता बच्चों और बुजुर्गों को खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया। एम्बुलेंस और अस्पतालों के साथ समन्वय के जरिए समय पर इलाज सुनिश्चित किया गया, जिससे प्रदेश में आपातकालीन प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा में डायल-112 की अहम भूमिका एक बार फिर सामने आई।

Next Post

चौरागढ़ महादेव मेला: पहले ही दिन उमड़ी भीड़, आरओ प्लांट से मिलेगी पेयजल की सुविधा

Fri Feb 6 , 2026
इटारसी। आज शुक्रवार 6 फरवरी से श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का अनुपम संगम पचमढ़ी के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेले के रूप में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस से ही भक्तो की कतार भगवान भोलेनाथ के मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रही है। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में […]

You May Like