इंदौर में लॉन्च हुआ सेफ क्लिकस एआई टूल

इंदौर. साइबर अपराधों से निपटने और नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार सिखाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एआई-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट सेल्फ क्लिक्स का शुभारंभ किया. डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, साइबर विशेषज्ञों व 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. यह टूल इंदौर पुलिस कमिश्नरेट और अबेकस कंसल्टेंसी सर्विसेज के संयुक्त प्रयास से बना है. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की परिकल्पना पर तैयार यह सिस्टम राग व एजेन्टिक एआई साल्यूशन तकनीक पर आधारित है. मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला सातवां राज्य और इंदौर पहला शहर बना है.

सेफ क्लिक्स की खासियतें –

सदिग्ध लिंक मैसेज की जांच, ऑनलाइन ठगी पर त्वरित मार्गदर्शन. डिजिटल सुरक्षा के टिप्स. शिकायत दर्ज कराने की चरणबद्ध जानकारी. आवाज़ व टेक्स्ट, दोनों में आसान उपयोग. यह टूल व्हाट्सएप, वेब, एंड्रॉइड व आईओएस पर उपलब्ध है. पुलिस कमिश्नरेट इसका बैकएंड मॉनिटर करेगा. इस दौरान स्लोगन स्वच्छ इंदौर, होगा अब सुरक्षित इंदौर भी दिया गया.

Next Post

इंदौर में दशहरा महोत्सव: रावण दहन का भव्य दृश्य

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर. दशहरे के अवसर पर शहर में रावण दहन का भव्य आयोजन दशहरा मैदान में हुआ. हजारों की संख्या में श्रद्धालु और परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को पुलिस ने पूरी तरह सुनिश्चित किया. आयोजकों ने रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का […]

You May Like