3 दिन बाद भी 6 साल के अंश का सुराग नहीं, तलाश में जुटीं 10 टीमें; पुलिस कमिश्नर खुद उतरे मैदान में

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में गायब हुए 6 साल के बच्चे अंश मैना की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस तलाश कर रही है. अंश की सर्चिंग के लिए करीब 10 पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. इसके बावजूद भी बच्चे को पता फिलहाल नहीं चल सका है. इलाके में संचालित एक अस्पताल से अंश गायब हुआ था. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति के साथ उसे आखिरी बार जाते हुए भी देखा गया है. अंश की सर्चिंग को लेकर पुलिस की टीमें जुटी है. बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार खुद भी बच्चे के सर्चिंग अभियान में शामिल हैं. अंश की तस्वीर जारी कर पुलिस ने ढूड़ने वाले व्यक्ति को इनामी राशि की घोषणा भी की है.

जानकारी के मुताबिक बच्चे अंश मैना की मां का इलाज कोहेफिजा इलाके में संचालित एक अस्पताल में चल रहा था. मंगलवार को अंश अचानक से अस्पताल परिसर से गायब हो गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की.

Next Post

किसानों को नहीं मिल रहा उपज का उचित मूल्य: दिग्विजय

Thu Jun 18 , 2026
सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को ग्राम ढाबला केलवाड़ी पहुंचे. जहां उन्होंने जगीरदार महेन्द्र सिंह दरबार राउले के यहां कांग्रेसजनों, ग्रामीण और किसानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम नागरिक और किसान दोनों ही परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि […]

You May Like