
सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को ग्राम ढाबला केलवाड़ी पहुंचे. जहां उन्होंने जगीरदार महेन्द्र सिंह दरबार राउले के यहां कांग्रेसजनों, ग्रामीण और किसानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम नागरिक और किसान दोनों ही परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संबंधी समस्याओं ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. सरकार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, पवन राठौर, बृजेश पटेल, बाबूलाल पटेल, देवेन्द्र ठाकुर, आशीष गेहलोत, ईश्वर सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे.
