ससुराल जाने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

जबलपुर:कुण्डम थाना अंतर्गत पिपरिया के एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ससुराल जाने के लिए घर से निकला युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरिया निवासी गौर सिंह कुंजाम (58) ने सूचना दी कि उनका बेटा प्रदीप कुंजाम अपने ससुराल देवरी जाने के लिए घर से निकला था।
बीती रात लगभग 10:30 बजे परिजनों को दिलीप सिंह मरावी के माध्यम से सूचना मिली कि प्रदीप का रात करीब 9:30 बजे भौकादेवरी के आगे पुल के पास एक्सीडेंट हो गया है।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने प्रदीप को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डम पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही पिता गौर सिंह और अन्य रिश्तेदार बदहवास हालत में कुण्डम अस्पताल पहुंचे। हालांकि वहां मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद प्रदीप कुंजाम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Next Post

किसान महाचौपाल में शामिल होने ज्ञान सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी भोपाल रवाना

Mon Feb 23 , 2026
सीधी:किसानों के हक़ और अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजनों का जत्था भोपाल के लिए रवाना हुआ। जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन, सीधी से वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में […]

You May Like