गोयल ने गोवा में औद्योगिक ढांचा, निर्यात सुविधाओं के विस्तार पर मुख्यमंत्री सावंत के साथ की चर्चा

नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गोवा में औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास और वहां के निर्यात कारोबार के लिए सुविधाओं के विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ विस्तार से चर्चा की है।

श्री गोयल ने डॉ सावंत के साथ इस बातचीत की जानकारी देते हुए सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी के साथ एक सार्थक बैठक हुई। (उनके साथ) गोवा के औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा निर्यात सुविधा को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ”

श्री गोयल ने कहा, “ हमने जैविक खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने तथा नये निर्यातकों के लिए अवसरों का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ( एपीडा) की विभिन्न पहलों पर भी चर्चा की। ”

Next Post

सीएनपीएन को स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए सरल संचार पोर्टल पर मॉड्यूल लॉन्च

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (सीएनपीएन) के लिए संभावित आवृत्ति बैंड में स्पेक्ट्रम की नई मांग का आकलन करने और सीएनपीएन आधारित सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम के प्रत्यक्ष आवंटन के लिए संभावित आवृत्ति बैंड की पहचान करने के उद्देश्य से मांग सर्वेक्षण करने […]

You May Like

मनोरंजन