बाउंड्री पर खड़े होकर पंतग उडा रहा बालक गिरा, दोनों हाथ टूटे

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना सीमा में पतंग उड़ाते समय एक 10 वर्षीय बच्चा छत से नीचे गिर गया। इस दौरान उसके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। घायल बच्चे की पहचान भारत राजपूत उम्र 10 साल पिता बृजभान राजपूत के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार घटना के समय भारत अन्य बच्चों के साथ मकान की छत की बाउंड्री पर खड़ा होकर पतंग उड़ा रहा था।

इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो एक मंजिला छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बच्चे को पहले बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में बच्चे के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हुआ है। हालांकि अभी उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि भारत को पूरी तरह से स्वस्थ होने में करीब डेढ़ माह का समय लग सकता है।

Next Post

महाकुम्भ के जरिये यूपी की जीडीपी में एक फीसदी से ज्यादा वृद्धि का अनुमान

Sat Jan 18 , 2025
महाकुम्भ नगर, 18 जनवरी (वार्ता) आर्थिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के दौरान होने वाले कारोबार से न सिर्फ रोजगार और मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में एक प्रतिशत या उससे भी ज्यादा की वृद्धि हो सकती […]

You May Like