![]()
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी वायपास ब्रिज के ऊपर माढोताल में सड़क हादसे में घायल मोहित कोल 31 वर्ष निवासी ग्राम मनेयारी खुर्द थाना पनागर को बीती रात्रि लगभग 2 बजे भाई रोहित कोल द्वारा मेडिकल में भर्ती कराया गया था, आज तड़के उपचार के दौरान मोहित कोल की मौत हो गयी।
