धनखड़ ने महाकुंभ दुर्घटना पर जताया दुख

नयी दिल्ली 29 जनवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज में महाकुंभ दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री धनखड़ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि वह प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुखद हादसे से अत्यंत व्यथित हैं।

उन्होंने कहा, “ हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ईश्वर इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करे।”

Next Post

महिला सम्मान को लेकर सिंघार ने सरकार को घेरा

Wed Jan 29 , 2025
भोपाल, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक महिला को कथित तौर पर प्रशासनिक जनसुनवाई में से घसीटते हुए ले जाने के मामले को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए घटना की जांच की मांग की है। श्री सिंघार ने एक्स पर इससे जुड़ा एक […]

You May Like