यातायात को सुगम बनाने के लिए कार्रवाई
इंदौर:प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में आज निगम के जोन 15 में यातायात को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाए गए. कार्रवाई के दौरान 2 ट्रक समान और 20 से ज्यादा टीन शेड तोड़े गए.
कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर आज नगर निगम के झोन क्रमांक 15 में रंजीत मंदिर से अन्नपूर्णा रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.
कार्रवाई के दौरान 2 ट्रक सामान जप्त किया गया। वही 20 ज्यादा दुकानों के टीन-शेड हटाए गए. इस दौरान 9500 हजार रुपए के चालान भी बनाए गए . प्रशासन , नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम सीमा मौर्य, जोनल अधिकारी सुनील जादौन, नगर निगम रिमूवल दस्ता एवं पुलिस दल उपस्थित था.
