उम्रदराज मगरमच्छ की मौत वन विभाग ने कराया अंतिम संस्कार

जबलपुर: डुमना नेचर पार्क के पास स्थित खंदारी जलाशय में करीब 60 वर्षीय मगरमच्छ की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने जलाशय से करीब 15 फीट लंबे मगरमच्छ को बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा। इस संबंध में डीएफओ ऋषि मिश्रा ने नवभारत को बताया कि मगरमच्छ उम्रदराज था जिसके दांत, व नाखून घिस चुके थे और इस मगरमच्छ की मौत नैचुरल है।

पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत नैचुरल होना सामने आया है। शनिवार को रीति-रिवाज से मृत मगरमच्छ का अंतिम संस्कार वन विभाग की टीम द्वारा कराया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों सहित अमले की मौजूदगी रही।जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी खंदारी जलाशय में एक बड़ा मगरमच्छ मृत अवस्था में पानी में तैर रहा है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे बाहर निकालकर आगे की प्रक्रिया की।

Next Post

बस बिजली के तार की चपेट में आकर जलकर नष्ट

Sun Nov 23 , 2025
भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के समोना गांव में शनिवार देर शाम एक बस में सवार लोग उस समय बाल बाल बच गये जब बस बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद जल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस गांव के अंदर जा रही थी तभी ऊपर […]

You May Like