पश्चिम बंगाल में बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की

कोलकाता, 21 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में बैंक धोखाधड़ी मामले में कुछ व्यापारियों की ठिकानों पर छापेमारी की।
सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक यह अभियान सरकारी खदानों से कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल और झारखंड में 40 से अधिक स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बीच चलाया जा रहा है। सीबीआई ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक से जुड़े नौ करोड़ रुपये का घोटाला मामला में हावड़ा और लेक टाउन में चार ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी हावड़ा के शिबपुर स्थित व्यवसायी अनिल कुमार मिश्रा और उत्तर 24 परगना के लेक टाउन स्थित ओम प्रकाश पांडे की संपत्तियों पर केंद्रित है।
अधिकारियों का आरोप है कि दोनों व्यापारियों ने अपनी कंपनी के लिए ऋण प्राप्त किया लेकिन धनराशि को फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित कर दिया और बैंक को ऋण नहीं चुकाया, जिससे नौ करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।
सीबीआई और ईडी द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई से इस क्षेत्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं और अवैध खनन गतिविधियों की जांच में तेजी आई है।

Next Post

पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने सरकार को अमृतपाल की पैरोल याचिका पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Fri Nov 21 , 2025
चंडीगढ़, 21 नवंबर (वार्ता) पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया। न्यायालय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसंबर तक निर्धारित […]

You May Like