
सिंगरौली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली एवं एटक के संयुक्त तत्वाधान में कल रविवार 5 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक एवं मजदूर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेंद्र कुमार सिंह तथा एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश एटक अध्यक्ष एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक राज्य सचिव हरिद्वार सिंह शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे बैढ़न स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, जबकि शाम 4 बजे कोयला खदान क्षेत्र में मजदूरों के बीच सभा आयोजित होगी।
