भाजपा युवा मोर्चा दमोह ने फूँका खड़गे का पुतला

 

युवा मोर्चा दमोह द्वारा जिले के सभी मंडलों में किया गया खड़गे का पुतला दहन

 

नवभारत न्यूज

दमोह. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा सनातन संस्कृति और प्रयागराज कुंभ जैसे पवित्र आयोजन पर दिए गए बयान से आक्रोशित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दमोह द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के निर्देशन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन में नगर मंडल अध्यक्ष राजुल चौराहा के नेतृत्व मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया. इस अवसर भारतीय जनता पार्टी दमोह के पूर्व ज़िलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि खड़गे द्वारा सनातन संस्कृति व हम सभी की आस्था के केंद्र प्रयागराज महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन पर जो बात कही गई है. वह निंदनीय है, प्रयागराज महाकुंभ हम सभी की आस्था का प्रतीक है और सनातन संस्कृति के पवित्र आयोजन पर खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता के द्वारा दिया गया बयान शोभा नहीं देता. इससे सम्पूर्ण भारत वर्ष के हिंदू समुदाय को गहरा आघात पहुंचा हैं.

नगर मंडल अध्यक्ष राजुल चौराहा ने कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के लिए कही गई बात का भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करता है और इस तरह हिंदू विरोधी बात करने वाले कांग्रेसी नेताओं के इसी तरह गली गली में पुतले भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जलाए जाएगे.

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष

गुड्डू पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, पूर्ब मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, गणेश जाटव, देवकीनंदन पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, दीपक मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रीतम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजुल चौरहा, मंडल महामंत्री श्याम विश्वकर्मा

शिवेंद्र तिवारी, अखिलेश चौबे, श्रवण पाठक, विधान पाराशर मुख्तार खान, मोंटी रैकवार, सृजन असाटी, सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

Next Post

गांजा बेचने जा रहे आरोपी को मड़वास पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Tue Jan 28 , 2025
-पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले मे आरोपी चल रहा था फरार   – 1 लाख 49 हजार रुपये का मशरुका जप्त   नवभारत न्यूज मझौली 28 जनवरी। गांजा बेचने जा रहे आरोपी को मड़वास पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले मे आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस […]

You May Like