शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चित्रकूट: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में अपने वादे से मुकरने के एक गंभीर मामले में धारकुंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पीड़िता की शिकायत दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने धारकुंडी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप था कि जरिहा निवासी आरोपी युवक उसे काफी समय से शादी का झांसा दे रहा था और इसी भरोसे के आधार पर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए. हालांकि जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जरिहा निवासी 25 वर्षीय अभिमान प्रजापति, पिता बेटालाल प्रजापति के रूप में हुई है.

Next Post

सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन

Sun Jul 26 , 2026
बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपने करियर की ऊंचाइयों के शिखर पर हैं। एक्टिंग से लेकर बिजनेस और प्रोडक्शन के क्षेत्र में उन्होंने नई मिसाल कायम की है। मुंबई, कृति सेनन का अब तक का सफर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत और लगन की एक बेहतरीन मिसाल बनकर […]

You May Like