सतना/मैहर: मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की स्वतंत्र निदेशक श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव ने परियोजना क्रियान्वयन इकाई, रीवा के अंतर्गत मैहर नगर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित सीवरेज परियोजना एवं जलावर्धन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रत्येक घटक का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया तथा संविदाकार को जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत श्रीमती श्रीवास्तव ने ओएचटी परिसर में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक गोपाल गुप्ता, सहायक परियोजना प्रबंधक वनस्पति पाण्डेय, सामुदायिक विकास अधिकारी शैलेष तिवारी, आशीष दूर्गा एवं अमन पाण्डेय उपस्थित रहे।
