कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी पर मंत्री विश्वास सारंग ने व्यक्त की खुशी

भोपाल: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनके अनुसार अब विश्व मंच पर भारत खेलों के क्षेत्र में मजबूत पहचान बना चुका है।
सारंग ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन देश में खेल संरचना और खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में विकास और कल्याण की राजनीति लगातार आगे बढ़ रही है तथा भारत का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन भारत की वैश्विक छवि को और ऊंचा उठाने का अवसर बनेगा।

Next Post

दूरसंचार विभाग ने धोखाधड़ी रोकने के लिए बदले साइबर सुरक्षा से जुड़े नियम

Thu Nov 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) मोबाइल के जरिये होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने दूरसंचार साइबर सुरक्षा नियम, 2025 में संशोधन किये हैं। दूरसंचार विभाग द्वारा नियमों में तीन बदलाव किये गये हैं। मोबाइल नंबर, आईएमईआई और आईपी जैसे आईडेंटिफायर का रिकॉर्ड रखने वाले निकायों को […]

You May Like