
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत खिन्नी मोहल्ला दमोह नाका में एक घर में घुसकर श्रीमती हीराबाई 70 वर्षीय की की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी, अंधी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आधी रात को एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरा प्रेमी घर में घुसा और पहले तो जबरदस्ती युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवती के पास सो रही वृद्धा नानी की नींद खुल गई थी। इसके बाद वृद्धा की गला घोंटकर आरोपी ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रतीक उर्फ राहुल कुशवाहा 33 वर्षीय निवासी पनागर को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी और युवती दोनों को एक साल से एक दूसरे को पहचानते थे। युवक युवती से प्रेम करता था, बाद में युवती को यह पता चल गया था कि वह शादीशुदा है जिसके बाद से उसने दूरी बना ली थी लेकिन राहुल एक तरफा प्रेम में पागल था।
