एफपीआई ने अगस्त के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में लगाये 12,291 करोड़ रुपये

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 12,291 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

यह लगातार तीसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे हैं। उन्होंने जुलाई में 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

शुद्ध निवेश बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।

एफपीआई के अगस्त में अबतक किये गये निवेश में पूरा योगदान इक्विटी सेक्टर का रहा है। उन्होंने गत सप्ताह इक्विटी में अपना निवेश 12,921 करोड़ रुपये बढ़ाया। म्यूचुअल फंड में भी उनका निवेश सकारात्मक रहा जबकि डेट और हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने शुद्ध रूप से निकासी की है।

डेट में एफपीआई का निवेश बीते सप्ताह 110 करोड़ रुपये कम हो गया। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 570.74 करोड़ रुपये निकाले। म्यूचुअल फंड में उन्होंने 50 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में निवेशक अब तक भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 1,60,551 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है, यह 01 जून से अबतक 56,990 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली के बावजूद है।

इक्विटी में इस साल एफपीआई का निवेश 2,41,152 करोड़ रुपये कम हो चुका है।

Next Post

अफ्रीका के जंगलों में दिखा रुद्र का दमदार अंदाज, महेश बाबू के जन्मदिन पर 'वाराणसी' की दो खास तस्वीरें जारी

Sun Aug 9 , 2026
मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन के अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की टीम ने फिल्म से दो विशेष तस्वीरें जारी कर प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में पहली बार फिल्म में महेश बाबू के किरदार रुद्र की खास झलक देखने को मिली है।पहली […]

You May Like