26 जुलाई से खत्म होगा इंतजार! निशातपुरा स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन 

भोपाल। निशातपुरा रेलवे स्टेशन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 26 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन से यहां दो ट्रेनों का आधिकारिक ठहराव भी शुरू हो जाएगा।

करीब दो साल पहले करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हुआ यह स्टेशन अब तक ट्रेनों के स्टॉपेज का इंतजार कर रहा था। यहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहता था, जिसके चलते लोग इसे ‘भूतिया स्टेशन’ तक कहने लगे थे।

लेकिन अब शुरुआत होने जा रही है दो ट्रेनों से। इनमें इंदौर–जम्मूतवी एक्सप्रेस और जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव होगा।

“यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का भी यहां पूरा ध्यान रखा गया है। स्टेशन पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, पीने के पानी के लिए वॉटर कूलर की व्यवस्था है, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए लिफ्ट उपलब्ध है, वहीं यात्रियों के इंतजार के लिए आधुनिक वेटिंग रूम भी तैयार किया गया है।”

क्षेत्रीय सांसद आलोक शर्मा ने इस स्टेशन से ट्रेनों के संचालन को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने दो ट्रेनों के स्टॉपेज को मंजूरी दी।

“रेलवे का दावा है कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से आसपास के करीब 3 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यहां और कितनी ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाता है।

Next Post

खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते पकड़ा 1 ट्रक और पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली

Sat Jul 25 , 2026
दमोह। खनिज विभाग ने अवैध उत्खन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाईवा ट्रक और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जप्त किया है।खनिज विभाग की टीम को अवैध उत्खन में लगे वाहनों की सूचना मिली थी। छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से 1 हाईवा ट्रक और *पत्थरों से भरा […]

You May Like