पशुपतिनाथ महादेव मेला: भजन सम्राट कैलाश खेर ने अपनी अद्भूत प्रस्तुति दी

मंदसौर। 63वें भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मेला में पार्श्वगायक एवं भजन सम्राट कैलाश खेर का कार्यक्रम अद्भुत रहा। पशुपतिनाथ अतिथिगृह के पास स्थित खुले मैदान में हजारों श्रोताओं के बीच कैलाश खेर ने एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा की श्रोता उनकी दाद दिए बिना रह नहीं सके। रात्रि 9.30 से प्रारंभ हुई कैलाश खेर की प्रस्तुति देर रात्रि तक चली जिसमें उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ काशी विश्वनाथ एवं भोलेनाथ की महिमा बताने वाले गीत प्रस्तुत किये। उन्होने ‘‘जोगी मेरा रंग रंगीला …..’’ गीत से शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने ‘‘आओ जी यू न सताओ जी…….‘‘ गीत गाया। उन्होंने जय पशुपतिनाथ का उद्घोष करते हुए मंच पर कहा कि मैं पशुपतिनाथ की इस पावन धरती पर कैलासा (गीत संगीत) के लिये आया हूॅ, मंदसौर भोले और भोलो (सीधे सादे) लोगों की नगरी है। उन्होंने ‘‘तौबा-तौबा मेरी सूरत, माशा अल्लाह…… ’’ गीत प्रस्तुत कर खूब तारीफ बटोरी। कैलाश खेर ने ‘‘कैसे बताये बातें दिलों की………, तू जाने ना ………. ’‘ गीत पर युवाओं की खूब दाद बटोरी। कई युवा तो कुर्सी पर बैठकर ही नृत्य करने लगे। उन्होंने रंग दीनी रंग दीनी …………’’ गीत प खूब तालिया बटोरी। उन्होंने पिया ओ पिया गीत भी गाया। कैलाश खेर के गीतों पर युवाओं ने पूरे जोश से उनका साथ दिया और तालियों से उनका अभिवादन किया। कैलाश खेर ने काशी विश्वनाथ की महिमा बताने वाले गीत ‘‘मेरे बाबाजी निहारे …… ’’ गीत गाया जिसे सभी ने पसंद किया। उन्होंने ‘‘तेरे नाम से जी लू तेरे नाम से मर जाऊ…… एवं ‘‘बम लहरी’’ गीत भी गाया।

इसके पूर्व सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम के अतिथिगण लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक सिसौदिया, कैलाश चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद अध्यक्ष बसंत शमा, भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराना, महेश जुनवाल, शिवराजसिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया का स्वागत नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मेला सभापति श्रीमती प्रतिभा विक्रम भैरवे एवं मेला समिति सदस्यों ने किया। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया।

Next Post

भारतीय चिंतन पर नई कृति हम और यह विश्व का हुआ लोकार्पण

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल। रवींद्र भवन में शुक्रवार शाम सुरुचि प्रकाशन द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ मनमोहन वैद्य की पुस्तक हम और यह विश्व का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर आनंदम धाम आश्रम, वृंदावन के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज, पूर्व […]

You May Like