अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस ने घेरा मिशन कम्पाउंड कार्यालय

जबलपुर। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मिशन कम्पाउंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि विगत एक माह से शहर में चारों ओर बिजली कटौती हो रही है। पूरे शहर में चारो ओर दिनभर में तीन से चार घंटे आघोशित बिजली कटौती चल रही है, उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने पर हर बार लाइन विभाग द्वारा लाइन फॉल्ट या मेंटनेंस का बहाना बना कर टाल दिया जाता हैं, संगठन का कहना है कि बिजली विभाग की इस बिजली कटौती की मनमानी ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों व घरों के अस्वस्थ परिजनों के साथ ही रोज उपयोग में आने वाले विधुत उपकरण भी नही चलने से लोग परेशान हैं, युवा काँग्रेस के साथ इस मौके पर काँग्रेस ग्रामीण व शहर अध्यक्ष संजय यादव, सौरभ शर्मा, चिंटू चौकसे ने भी बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा से बात की जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि 2 दिन में अघोषित बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जायेगा।

Next Post

शताब्दी यात्रा के सम्मान में उत्साह के साथ निकला नगर कीर्तन 

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। सनातन संस्कृति और मानवता की रक्षार्थ अपना महान बलिदान देने वाले सिख धर्म के नवमें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शताब्दी शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आसाम स्थित पवित्र गुरुद्वारा धोबड़ी साहिब, आसाम से शुरू होकर 13 प्रदेशों को कवर करती हुई आनंदपुर साहिब पंजाब […]

You May Like