अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम झिरी पिपरिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की बाइक के परखच्चे उड़ गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झिरी पिपरिया निवासी धनराज ठाकुर पिता रामस्वरूप ठाकुर 29 वर्ष बहन के घर ग्राम ढगोरखपुर थाना बरगी जबारे देखने गया था।

वे अपने परिचित सुखचैन की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एम क्यू 6369 लेकर परिजनों से खेत जाने की बात कहकर निकला था। झिरी रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके पर उसकी सांसें थम गई। सूचना पर जब परिजन आनन-फानन में झिरी रोड पहुंचे, तो वहां का मंजर देख सबकी रूह कांप गई। धनराज का शव सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा था और पास ही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल गिरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी है। पुलिसने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

Next Post

कलेक्टर साहब,थाने में नहीं होती सुनवाई

Sun Mar 29 , 2026
मध्य क्षेत्र की डायरी दिलीप झा गुना जिले में कलेक्ट्रेट में सुनवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब बांसखेड़ी घोसीपुरा निवासी युवक ने कलेक्टर को रोककर बोला-कलेक्टर साहब मेरी भी सुन लो।‌थाने में सुनवाई नहीं होती। मुझे इंसाफ चाहिए। शिकायत कर्ता सूरज ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय […]

You May Like